फतेहपुर, सितम्बर 28 -- फतेहपुर, संवाददाता। मलवां कस्बे में सोमवार शाम गैस सिलेंडर फटने से तीन मकान ढह गए। इसमें एक मासूम बच्चे समेत छह से अधिक लोग दब गए। अब तक चार लोगों को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया है। सभी की हालत नाजुक है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।जानकारी के अनुसार, मलवा कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि सुरेश के मकान सहित अगल बगल के तीन मकानों की छत भी भरभरा गई। मलबे में छह से अधिक लोग दब गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू है। एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी की हालत नाजुक है। मेडिकल कालेज भेजा गया है। मौके पर अफरा तफरी मची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...