फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- फतेहपुर। थरियांव थाने ने करनपुर गांव में सोमवार भोर पहर खेत से घर लौटते समय रास्ते में हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौच हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करनपुर (चौकीदार का पुरवा) मजरे रामपुर थरियांव निवासी 50 वर्षीय उदय लोधी सुबह उठकर खेतों की रखवाली के लिए निकला था। खेत से लौटते समय जैसे ही वह गांव किनारे नाला पुलिया के पास पहुंचा, तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के साथ अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। किसान उदय लोधी टूटे तार के चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने घटना को देखकर अवाक रह गए और हादसे की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.