फतेहपुर, फरवरी 23 -- यूपी के फतेहपुर में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर बीजेपी विधायक भड़क गईं और फिर खुद की फावड़े से रोड खोद दी। भाजपा एमएलए कृष्णा पासवान धाता विकास खंड के ऐमापुर-रतनपुर मार्ग पर बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। दरअसल स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की थी कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। शिकायतों के बाद विधायक 21 फरवरी को मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी में खुद फावड़ा लेकर सड़क की परत उखाड़ी और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।बीजेपी विधायक ने फावड़े से खोद दी सड़क उन्होने फावड़े से सड़क खोदकर उसकी मोटाई की जांच की। इस सड़क की कुल लंबाई करीब 4 किलोमीटर है, जिस पर लगभग 37 लाख 99 हजार रुपये की लागत आनी है। फिलहाल करीब 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.