गया, अप्रैल 18 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। रेंगनियांटांड़-फरका सड़क पर रात करीब आठ बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रोशनी से अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर से युवक की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा ट्रेलर में घुस गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवराज राजवंशी (26) नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पुनथर गांव के बद्री राजवंशी का पुत्र था। घटना के समय वह अपनी ससुराल, फतेहपुर थाना क्षेत्र के रंगीनियांटांड़ गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। यह भी पढ़ें- बेकाबू बाइक किनारे गड्ढे में गिरी, दो दोस्तों की मौत इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। शिवराज ने नेमदारगंज में बाइक सर्विसिंग की दुकान खोल रखी...