गया, मई 8 -- बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रखंड स्तरीय चुनाव को लेकर फतेहपुर क्षेत्र में सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। 10 मई को प्रखंड के गोपीमोड़ में समिति का महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए सिरे से प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। घर-घर पहुंचकर समाज के लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी इसे समाज की एकता, अधिकार और संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम कदम बता रहे हैं। समिति के अध्यक्ष प्रभु दयाल ने बताया कि सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.