फतेहपुर में कार से 115 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार
गया, मार्च 27 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 115 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर शराब लदे वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से तस्करी कर भारी मात्रा में शराब की खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम शराब जब्त करने के लिए थाना क्षेत्र के इटवां गांव के पास घेराबंदी की। इसी समय एक कार आ रही थी जिसका चालक और तस्कर पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 115 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जब्त शराब और कार को थाना लाया गया। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.