फतेहपुर, अप्रैल 12 -- बिंदकी। बिंदकी-जोनिहा मार्ग पर रविवार रात एक बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। कोरवा गांव के पास हुए इस भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस फरार कार की तलाश कर रही है। जाफरगंज थाना के बड़ी देवरी निवासी 20 वर्षीय मनोज सोनी अपने परिचित जोनिहां निवासी 35 वर्षीय अन्नू सोनकर और 26 वर्षीय सत्यवान उर्फ सत्यम के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दरियापुर निवासी सुरेंद्र अपनी बहन ममता, भांजी आठ वर्षीय पल्लवी और 10 वर्षीय भांजे अर्पित को उनके घर छोड़ने जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.