गया, मार्च 24 -- लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया। छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दानकर सुख-समृद्धि, शांति व निरोग के लिए उनसे प्रार्थना की। फतेहपुर प्रखंड के दोनैया, डुमरीचट्टी, बदउंआ स्थित ढाढ़र नदी छठ घाटों और टनकुप्पा प्रखंड के वंशी नदी छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कनाडा से आए एक विदेशी युवक ने भी छठ पूजा में शामिल हुआ और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न होगा। इसके बाद छठ व्रती प्रसाद वितरण कर पारण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.