फतेहपुर में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
गया, अप्रैल 14 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के बगोदर मोड़ के पास मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस वाहन को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से भाग निकले, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- पौआखाली में अवैध बालू लदा गाड़ी जब्त, चालक फरार जब्त वाहनों के मालिकों और चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.