गया, मार्च 9 -- फतेहपुर में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को सफल नहीं हो सका। अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय के लिए बुलाई गई विशेष बैठक में आवश्यक दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग सकी और प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गई। फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज विभाग कार्यालय के सभागार में डीसीएलआर दिलीप कुमार ध्वज की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पंचायत समिति के कुल 25 सदस्यों में से केवल 13 सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की मौजूदगी जरूरी थी। लेकिन, निर्धारित संख्या पूरी नहीं होने के कारण बैठक में प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.