फतेहपुर में अब पंचायत स्तर पर होगी बच्चों की सुरक्षा की निगरानी
गया, मई 23 -- फतेहपुर प्रखंड के सभागार में शनिवार को सेंटर डायरेक्ट स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, बीडीओ शशिभूषण साहू व प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में फतेहपुर प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। यदि वे बाल श्रम, बाल विवाह या बाल यौन शोषण जैसी कुप्रथाओं का शिकार होते हैं तो इसे रोकना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.