फतेहपुर, अप्रैल 17 -- बिंदकी। खजुहा स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में तैनात अंग्रेजी प्रवक्ता शुक्रवार को बीमारी और मानसिक तनाव के चलते अपने घर के गेस्ट रूम में नस काटकर आत्महत्या कर ली। लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे प्रवक्ता पिछले तीन-चार दिनों से अवकाश पर थे। घटना की जानकारी तब हुई, जब उनकी बेटियां स्कूल से घर लौटीं और कमरे में पिता का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सघन जांच में जुट गई है। कुंवरपुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने बनारसी धाम में रहने वाले 54 वर्षीय रमाशंकर मूलरूप से शेखपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के निवासी थे। खजुहा स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। डायबिटीज के मरीज होने के कारण उनकी दवाएं चलती थीं और तीन चार दिनों से अवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.