बाराबंकी, फरवरी 17 -- फतेहपुर। इल्डर्स कमेटी ने दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया है। चुनाव की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में संभावित प्रत्याशियों की दौड़-धूप शुरू हो गई है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 26 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 3:30 बजे तक होगा। इसी दिन सायं 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जा चुका है, जबकि 18 फरवरी को मतदाता सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर पुन: प्रकाशन किया जाएगा। 19 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिल की प्रक्रिया अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.