गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर। दिलदारनगर उपकेंद्र के फतेहपुर फीडर में 11केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से शनिवार सुबह 6:30 बजे से नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों और लाइनमैन को अवगत कराया गया, जिसके बाद फीडर की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार फतेहपुर फीडर पर ब्रेकडाउन की समस्या को दूर करने का काम जारी है। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। बिजली बाधित रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और छोटे कारोबार प्रभावित रहे। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.