फतेहपुर पुलिस ने स्मैक के साथ दो दबोचे
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को करीब 299 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि छुटमलपुर के रजापुर फ्लाईओवर के पास से फिरोज खान पुत्र नासिर निवासी नूरचांद मस्जिद, इब्राहिमाबाद, थाना मंडी को 150 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। वहीं मुजफ्फराबाद में सबरीपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास अमजद पुत्र नसीर निवासी सहारनपुर को 149 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: स्मैक बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 16.21 ग्राम स्मैक बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.