गया, दिसम्बर 11 -- रूस में आयोजित पॉवर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बीएसएफ जवान अजय यादव गुरुवार को अपने गांव पुरनीबथान पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बजरंगबली मोड़ पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के सदस्यों और ग्रामीणों ने माला पहनाकर व फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। अजय ने हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद आठ किलोमीटर लंबे विजय जुलूस में शामिल होकर लोगों का आशीर्वाद लिया। साधारण किसान परिवार से आने वाले अजय इससे पहले रूस और वियतनाम सहित चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का मान बढ़ा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.