जामताड़ा, मार्च 19 -- फतेहपुर थाना को गश्त के लिए मिला नया आधुनिक वाहन फतेहपुर,प्रतिनिधि।फतेहपुर थाना को गश्त के लिए एक नया आधुनिक वाहन उपलब्ध कराया गया है। मौके पर थाना प्रभारी अमर सिंह तपेय ने बताया कि इस वाहन में जीपीएस, सायरन सहित कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिससे पुलिस को त्वरित और प्रभावी सेवा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना मिलने पर पुलिस टीम अब कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। जिससे अपराध नियंत्रण और आपात स्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। उन्होने आम जनता को सुलभ एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इस नई सुविधा से लोगों को काफी लाभ मिलेगा और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.