जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- फतेहपुर जोरिया में एकल चेकडैम का शिलान्यास, 55 लाख से सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत : डॉ. इरफान अंसारी नारायणपुर, प्रतिनिधि। लघु सिंचाई प्रमंडल जामताड़ा द्वारा नारायणपुर प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में शुक्रवार को फतेहपुर जोरिया पर बनने वाले एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस एकल चेकडैम का निर्माण करीब 55 लाख 22 हजार 779 रुपये की प्राक्कलित राशि से किया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में पुल-पुलिया और सड़कों के साथ-साथ समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। चेकडैम निर्माण से किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा और हर खेत तक पानी पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांव और किसानों को मजबूत करना ही उनकी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.