सहारनपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर जट्ट स्मार्ट सिटी का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसे वर्ष 2015 में नगर निगम में शामिल किया गया था। नगर निगम में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि यहां बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार होगा, लेकिन करीब 4000 की आबादी वाले इस इलाके में आज भी कई गंभीर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जलभराव, कच्ची सड़कें, सीवर लाइन का अभाव, सफाई, स्ट्रीट लाइट और श्मशान स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी ने क्षेत्रवासियों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। फतेहपुर जट्ट में जलनिकासी की समस्या सबसे गंभीर और विकराल रूप ले चुकी है। बरसात का मौसम हो या सामान्य दिन। गलियों और मुख्य रास्तों पर पानी भरा रहता है। नालियों की उचित व्यवस्था न होने और जहां नालियां बनी भी हैं, वहां नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। यह...