गया, फरवरी 17 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के अतिप्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक सन्डेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय प्राचीन मेला में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। इस प्राचीन मेला में प्रखंड सहित आसपास तथा दूर-दराज क्षेत्रों से लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं और खूब आनंद उठा रहे हैं। मंगलवार को तीसरे दिन करीब एक लाख लोगों ने मेला में पहुंचे और उड़न खटोला, बोटिंग, नाव झूला, रेल गाड़ी और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाया। सन्डेश्वरनाथ धाम मेले में रंगे-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर आने वाले बच्चे, बूढ़े, जवान सभी लोग सबसे पहले भूतल से स्वयं प्रकट भगवान भोलेनाथ के विशाल शिवलिंग पर अपनी भक्ति निवेदित कर हर-हर महादेव का नारा लगा रहे हैं। उसके बाद मेले का भरपूर आनंद लेने में मशगूल हो जा रहे हैं। मेले में उड़न खटोला, घि...