फतेहपुर के लापता इनामी हेड कांस्टेबल की बेल्हा तक तलाश
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़। फतेहपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव लापता है। उसकी तलाश बेल्हा तक की जा रही है। गुरुवार को कांस्टेबल की तलाश में फतेहपुर एसओजी टीम यहां डेरा डाले रही। प्रयागराज के शिवगढ़ सोरांव के रहने वाले हेड कांस्टेबल विजय साल भर पहले प्रतापगढ़ में भी तैनात रहा है। 21 जून को घर से फतेहपुर के लिए निकला था, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। परिवार ने सात अगस्त को वहां पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्रभारी एसआइ प्रवीण कुमार यादव, दीवान अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रमोद सहित एसओजी टीम सुबह से तलाश करती रही। एसपी फतेहपुर ने घोषणा कर रखी है कि लापता हेड कांस्टेबल की सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.