गया, मई 2 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के पाती गांव में पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और रॉड से हुए हमले में दोनों ओर से नौ लोग घायल हो गए। इनमें आठ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। बताया गया है कि एक पक्ष के अनिल कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को सुबह में करीब 9:45 बजे वह अपने पिता सीताराम यादव और फुफेरे भाई मुकेश कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी समय गांव में पहले से घात लगाए लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनपर लाठी, डंडा और रॉड से हमला कर दिया। जब बीच बचाव करने उनके परिवार के लोग आए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की। इस हमले में अनिल कुमार, मुकेश कुमार, नित्यानंद, पिं...