गया, अप्रैल 23 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अभिषेक कुमार (14) मोहनपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव के उमेश यादव का पुत्र था। किशोर की मौत हो जाने के बाद जुटे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और नर्सिंग होम कर्मियों के बीच झड़प भी हो गई, जिसमें तीन लोग चोटिल हो गए। फतेहपुर थाना मुख्यालय के झंडाचौक-पहाड़पुर स्टेशन रोड में महर्षि मेंहीं कॉलोनी में गुरुवार की यह घटना है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक के जांघ में गिल्टी जख्म की शिकायत थी, जिसके बाद उसका मामा मोहनपुर के हड़ियादाग गांव के आदर्श कुमार उसे इलाज कराने के लिए झंडाचौक-पहाड़पुर स्टेशन रोड स्थित महर्षि मेंहीं कॉलोनी के एक निजी नर्सिंग...