गया, मार्च 6 -- फतेहपुर अंदर बड़ा बाजार स्थित राकेश कुमार भदानी उर्फ बबलू भदानी की जेवर दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें चोरों को छोटा व बड़ा गैस सिलेंडर के साथ देखा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व अन्य श्रोत के माध्यम से चोरों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार इस घटना की काफी गहनता व बारीकी से जांच में जुटे हैं। इस घटना का उद्भेदन करने के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बाजार में आसपास दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी काफी गहनता से जांच कर रही है। जांच में करीब 10 की संख्या में चोर एक छोटा और दो बड़ा गैस सिलेंडर के साथ मुंह ढके नजर आ रहे हैं। इन चोरों का गैस सिलेंडर के साथ दुकान...