हल्द्वानी, मार्च 6 -- बाघ का आतंक :हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। फतेहपुर वन रेंज में एक नर बाघ के रेस्क्यू के बाद राहत की उम्मीद जगी ही थी कि उसी क्षेत्र में एक और बाघ की मौजूदगी सामने आने से जंगल से सटे गांवों में दहशत फिर बढ़ गई है। वन विभाग के ट्रैप कैमरों में नया बाघ कैद हुआ है, जो 12 फरवरी को लामाचौड़ क्षेत्र में गंगा देवी को मारने वाली घटना के करीब के इलाके में घूमता दिखा है। इसके बाद विभाग ने जंगल से सटे गांवों में कांबिंग और निगरानी तेज कर दी है।हल्द्वानी में फतेहपुर रेंज में पिछले तीन सप्ताह से बाघ के दो हमलों ने पूरे क्षेत्र को सहमा दिया है। 12 फरवरी को लामाचौड़ के पीपल पोखरा नंबर-1 निवासी 65 वर्षीय गंगा देवी को बाघ ने तलिया बीट के काठगोदाम कंपार्टमेंट-2 में मार डाला था। इसके बाद 25 फरवरी को काठगोदाम सेक्शन की तलिया बीट में पनियाली न...