गया, दिसम्बर 11 -- बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत अंतर्गत गुरपा के जंगल में निवास कर रहे आदिवासी परिवारों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए बीडीओ शशिभूषण साहू अपनी टीम के साथ गुरुवार को उनके बीच पहुंचे। वे यहां बिरहोर परिवारों के रहन-सहन, खान-पान, दिनचर्या और रोजगार के अवसर से अवगत हुए। वे बिरहोर टोला में घूम-घूमकर शौचालय, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पक्का नाली-गली, उज्ज्वला योजना आदि सहित सरकार की ओर से इनके लिए चलाई जा रही 34 योजनाओं का सर्वे भी किया। इस दौरान बिरहोर परिवारों से मिलकर उनके टोला में मुहैया कराई गई मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी उनसे जानकारी ली। इसमें बिरहोर परिवार उज्ज्वला योजना से लाभ से वंचित पाए गए। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि विलुप्त के कगार पर पहुंचे बिरहोर परिवार को...