फतेहपुर कट पर स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
शामली, सितम्बर 5 -- बाबरी। शनिवार शाम करीब चार बजे फतेहपुर कट के पास स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सोहनी जाटान निवासी सचिन मलिक पुत्र जयप्रकाश मलिक बाइक संख्या यूपी 12 बीसी 4751 पर सवार होकर शामली जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर कट के पास रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल वैन संख्या यूपी 19 टी 6038 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.