गया, जनवरी 3 -- फतेहपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल छह आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित पदाधिकारियों ने आवेदनों की जांच की और आपसी सहमति के आधार पर तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए आवश्यक कागजातों की मांग की गई और उन्हें लंबित रखा गया। सीओ अमिता सिंहा ने बताया कि जनता दरबार के बाद कुल पांच भूमि विवाद के मामले लंबित हैं, जिन पर आगामी जनता दरबार में पुनः सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समयबद्ध निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.