फतेहपुर : वृद्ध पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपित गिरफ्तार
गया, जून 25 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव में घर के बरामदे में सो रहे एक वृद्ध भोला राजवंशी पर धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वृद्ध पर जानलेवा हमले के मामले में उसके पुत्र मनोज राजवंशी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गांव के ही दो लोगों रामेश्वर राजवंशी के पुत्र भोला राजवंशी और विगन राजवंशी के पुत्र राजकुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। एक आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में मुख्य आरोपित रहे भोला राजवंशी घटना के बाद घर छोड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.