फतेहपुर : छत पर सोते रहे घरवाले, लाखों के जेवर-नकदी समेट ले गए चोर
गया, मई 24 -- गुरपा के पुरनीबथान गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के लोग छत पर सो रहे थे। अपराधी खिड़की के सहारे घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कृष्णा यादव ने बताया कि करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के और बेटी की शादी के दौरान शंखपानी में मिले 25 हजार रुपये नगद चोर ले गए। उसने बताया कि कर्ज लेकर इसी वर्ष अप्रैल महीने में बेटी की शादी की थी। उसने बताया कि रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे उतरे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और ट्रंक खुली मिली। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते छत पर सोया था परिवार, चोरों ने घर खंगाल डाला इधर, घटना की सूचना पर गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। चोरी वाले कमरे को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.