गया, जुलाई 17 -- फतेहपुर में शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना फतेहपुर-वजीरगंज सड़क पर बदऊंआ गांव के पास हुई। पिकअप पर चावल लदा है। जानकारी के अनुसार, उदय कुमार (45) फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोथर पिपरा गांव का रहने वाला था। घायल युवक रामवृक्ष राजवंशी (40) उसी गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि चावल लदा पिकअप वाहन सिरदला से तरवां की ओर जा रहा था। दोनों युवक बाइक से फतेहपुर की ओर आ रहे थे। इसी समय बदऊंआ गांव के पास बाइक मोड़ने के दौरान पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक वाहन के नीचे जा घुसा, जबकि पीछे बैठा युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स...