गया, दिसम्बर 30 -- फतेहपुर प्रखंड के गुरुपदगिरि और राजाकोठी पहाड़ नए साल का जश्न के लिए पूरी तरह तैयार है। इन पहाड़ों पर एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाने के लिए युवाओं की टोलियां जुटेंगी। नए साल के अवसर पर ये पिकनिक स्पॉट लोगों को खूब लुभाती हैं। गुरुपदगिरि पर्वत पर भगवान बुद्ध के स्तूप व उनके महान शिष्य महाकश्यपा का प्रतिमा, भगवान विष्णु के चरणचिह्न, भगवान शंकर का शिवलिंग और मां गुरुपासिनी का मंदिर अवस्थित है। राजाकोठी पहाड़ पर भगवान शिव, माता भगवती, बजरंगबली व भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। प्राकृतिक छटा और हिन्दू व बौद्ध दो धर्मों को समेटे हुए इन पहाड़ों की वादियां काफी रमणीय है। यहां की एक अलग मनोरम दृश्य लोगों का मन मोह लेता है। यहां का सौंदर्यता व शांत वातावरण इस जगह पर आने-जाने वाले हर लोगों को बरबस आने के लिए विवश कर देता है। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.