गया, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा टोला रामस्वरूप नगर के पास रामसागर आहर की खुदाई में लगी पोकलेन मशीन में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई दी। इसमें मशीन जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना शुक्रवार की रात करीब दस बजे की बताई गई है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। फतेहपुर के रामसागर आहर में लघु सिंचाई योजना से 400 मीटर खुदाई का काम चल रहा है। इसी काम में पोकलेन मशीन लगी थी। यह गुरुवार को ही कार्य स्थल पर आया था। पोकलेन मशीन ऑपरेटर विशाल राज ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर खुदाई का काम करने के बाद रात में पोकलेन मशीन को बाहर में खड़ा कर खाना खाकर वहीं पर स्थित कमरा में सो गया। इसी बीच रात करीब दस बजे जब उसकी आंख खुली तो मशीन से आग की लपटें उठते देखा। वह कमरा से बाहर निकला और शोर मचाकर रामस्वरूप नगर के लोगो...