जामताड़ा, मार्च 18 -- फतेहपुर:तेज हवा व हल्की बारिश के साथ ही फतेहपुर की बिजली आपूर्ति ठप फतेहपुर,प्रतिनिधि।बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा और बुंदाबांदी बारिश होने के साथ ही बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक आई तेज हवा और हल्की बारिश के साथ आसमान में लगातार बिजली चमकने लगी। जिससे आम के मंजर और अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे आसपास के इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदलाव के कारण इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बिजली गुल होने से शाम को लोगों की परेशानी और बढ़ गई।क्षेत्रों में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.