फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को हजारों लीटर पानी बह गया। देखते ही देखते आस पास जलभराव जैसी स्थिति हो गयी। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद फब्बारा जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल से फब्बारे का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ में फुटपाथ का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया जिससे खुदाई के समय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि जानकारी कराकर पाइप लाइन को सही कराया जायेगा।फतेहगढ़ में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर बह गया पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...