फतेहगंज पश्चिमी में दो घरों में चोरी
बरेली, मई 16 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव माधोपुर इस्लामनगर में शुक्रवार की रात में चोर नकब लगाकर अकरम के घर में घुसे और जेवर नगदी चोरी कर ले गए। चोर फिर दिलशाद के घर में घुसे, आलमारी लॉक तोड़कर जेवर, कपड़े ले गए। चोरों ने मोहम्मद हसन और तौफीक के घरों में भी घुसने का प्रयास किया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया दो घरों में चोरी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.