फतेहगंज क्षेत्र में 11 घंटे गुल रही बिजली, पूरी रात बेचैनी में गुजरी
अयोध्या, जुलाई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। लालबाग विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े फतेहगंज क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में करीब 12 बजे गुल हुई बिजली बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे आई। करीब 11 घंटे तक लगभग पांच हजार की आबादी बिना बिजली के गर्मी में तड़पती रही। स्थानीय लोग अवर अभियंता और सब स्टेशन पर फोन करते रहे लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इसे लेकर लोगों में आक्रोश रहा। बताया गया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकि खराबी के चलते सप्लाई बाधित रही। दूसरी ओर विद्युत उपकेन्द्र नियावां क्षेत्र के अंतर्गत रामपथ से सटे एक मार्ट के पीछे 11 हजार लाइन का तार दग गया। इसके बाद बिजली गुल हो गयी। यह घटना बीती रात करीब सवा दो बजे की है। बिजली गुल होते ही लोगों की नींद खुल गई। करीब एक घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। इसी दौरान रात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.