गंगापार, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के फतूहपुर गांव में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से किसानों की करीब 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे देखते ही देखते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बताया जाता है कि किसानों ने हाल ही में गेहूं की फसल काटकर खेतों में ही रखी थी। मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को सपा नेता दूधनाथ पटेल एवं पूर्व प्रमुख पति कुंदन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.