फतुहा रेलवे कॉलोनी से 50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार
खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। महेशखूंट थाना के वर्ष 2020 के एक मामले में फरार चल रहे 50 हजार रूपए के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को फ तुहा रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के छोटी हसनपुर गांव के रहने वाले लल्लू सिंह के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महेशख्ूांट थानाध्यक्ष मिथिलेश कु मार, डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ईनामी बदमाशको फतुहा रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश पर भागलपुर जिला के परबत्ता थाना, मोकामा, शाहपुर, पंडारक, शाहजहांपुर, गौरीचक, फतुहा थाना, खुशरुपुर थाना, महेशखूंट थाना में अलग अलग दस मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.