पटना, जनवरी 4 -- फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हरपुल के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार दो लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों घायलों को गश्ती पुलिस ने फ़तुहा अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। दनियावां के सलारपुर निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार अपने मित्र 20 वर्षीय चंदन कुमार के साथ बाइक से दनियावां स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी कोल्हरपुल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस टीम ने दोनों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.