पटना, दिसम्बर 24 -- जमीन विवाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बंद दुकान पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। जनार्दनपुर निवासी जयप्रकाश नारायण ने बुधवार को फतुहा थाने में नामजद लिखित शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार बुधवार को उसकी जमीन की नापी होनी थी। उसी मामले को ले विपक्षियों ने बीती रात दुकान बंद कर घर लौट रहे उसके पुत्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनलोगों ने गोलीबारी भी की जिससे दुकान की शटर में छेद भी हो गया है। पीड़ित ने पुलिस सुरक्षा में जमीन की नापी करवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.