फतुहा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से 1.8 करोड़ की कफ सिरप जब्त की
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर डीआरआई की टीम ने पटना के फतुहा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से 1.8 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की है। गोदाम में 18 हजार बोतल कफ सिरप मिली है। कफ सिरप की यह खेप पश्चिम बंगाल से मंगाई गई थी। इसे बिहार से बॉर्डर क्रॉस कराकर बांग्लादेश भेजा जाना था। जब्त कफ सिरप की बोतलों पर 193 रुपये मूल्य अंकित है। डीआरआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनडीपीएस के तहत जब्त होने वाली इस कफ सिरप की कीमत सरकारी स्तर पर एक हजार रुपए प्रति बोतल तय है।डीआरआई को पश्चिम बंगाल से कफ सिरप लाए जाने की सटीक जानकारी मिली थी। यह भी पढ़ें- गोदाम से 17,880 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त इसके आधार पर छापेमारी की गई। डीआरआई को पश्चिम बंगाल से पटना तक बड़े रैकेट की जानकारी मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.