फतुहा में ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान
पटना, जून 25 -- फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी चौक के समीप मंगलवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से राजेश कुमार (45) की मौत हो गई। वह नोहटा निवासी गल्ला व्यवसायी नरेश यादव के बड़े पुत्र थे। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। राजेश कुमार का सोनारू मोड़ के समीप अपना धर्मकांटा है। वह मंगलवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जगदंबा स्थान से घर लौट रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत राजेश दो भाई थे। उनके दो बेटे बाहर में रहकर पढ़ाई करते हैं जबकि एक बेटी इंटर की छात्रा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.