पटना, मई 5 -- फतुहा थाना क्षेत्र की कोऑपरेटिव कॉलोनी में सोमवार दिनदहाड़े नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने अशोक कुमार सिंह के घर में घुसकर लूटपाट की। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर घरवालों को बंधक बना लिया और नकदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गये। सूचना पर डायल 112 और फतुहा पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह सोमवार को अपनी पत्नी उषा देवी, पुत्र मनीष कुमार और पोते के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर में दाखिल हुए और घरवालों के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल के बल पर सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की आलमारी का लॉकर तोड़ करीब छह लाख के जेवरात और नकद बीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घरवालों न...