पटना, फरवरी 18 -- फतुहा थाना क्षेत्र के नयकारोड कंचनपुर के पास एक दुकान में आग लग गई। घटना सोमवार की देर रात की है। पीड़ित कंचनपुर निवासी अभिराज प्रसाद ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत की है। पीड़िता का दावा है कि आग से करीब साढ़े पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अभिराज ने बताया कि शृंगार जेनरल स्टोर की दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पूरा दुकान जलकर राख हो गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.