पटना, जून 23 -- नदी थाने के मौजीपुर में सोमवार शाम पिकअप ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप चालक घायल हो गया। पुलिस ने चालक को फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि मेरठ रेठानी निवासी बलवीर सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह सूखा नशा कर वाहन चला रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है। पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- फतुहा : पिकअप ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...