पटना, अप्रैल 1 -- फतुहा थाना क्षेत्र के शीशामिल स्थित एक किराना दुकान का शटर काटकर चोरों ने नकदी समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित जयप्रकाश ने मंगलवार को फतुहा थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस मौके पर पर पहुंचकर छानबीन की। जयप्रकाश घर में ही किराना दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर सभी लोग ऊपरी तल्ले पर सोने चले गए। देर रात करीब एक बजे कुछ जलने की गंध आई तो नीचे उतरे। उन्हें कुछ लोग दुकान से भागते दिखे। पीछे जाने पर देखा कि दुकान का लोहे का गेट गैस कटर से कटा हुआ था। चोरों ने दुकान में सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए गल्ले में रखा 48 हजार रुपया समेत करीब 1.12 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गये थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.