बरेली, अक्टूबर 30 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा-अर्चना करने के खिलाफ एक फतवा जारी किया है। मौलाना का कहना है कि इस्लाम और शरीयत के अनुसार किसी मुस्लिम का मंदिर जाना और वहां पूजा-अर्चना करना हराम नाजायज है। शरीयत इसकी इजाजत नहीं देता है। इसलिए सारा अली खान को इस गलती की तौबा करनी चाहिए। गुरुवार को मौलाना शहाबुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लाम में दूसरे धर्मों की धार्मिक पूजा-पद्धतियों में शामिल होने को लेकर स्पष्ट धार्मिक मान्यताएं हैं। यह भी पढ़ें- अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी, केदारनाथ जाने पर मुस्लिम जमात नाराज उन्होंने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने के मामले में भी ...