प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- सुवंसा। विकासखंड गौरा के प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के गांव और बस्तियों में पहुंची। बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, हर बच्चा स्कूल जाए नारों से लोगों को प्रेरित किया। बाद में बच्चों को पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे, आशुतोष शुक्ल, शैलेश मिश्र, अरविंद तिवारी, मकसूद सफा, अंबिकेश मिश्र, राजेंद्र चौरसिया, आशीष सिंह, दिनेश चौरसिया, अमित मिश्र, धनंजय तिवारी, राजकुमार चौरसिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम कश्यप आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.