अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन शनिवार शाम जिले के रेणु गांव औराही हिंगना पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक आवास का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रेणु जी के आवास परिसर, उनके लेखन स्थल एवं उनसे जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से उस लेखन कक्ष को देखा, जहां बैठकर रेणु जी ने हिंदी साहित्य को कई कालजयी रचनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वहां संरक्षित साहित्यिक धरोहरों की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रेणु पूरे देश की अमूल्य साहित्यिक धरोहर हैं। उनकी रचनाएं ग्रामीण जीवन, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। यह भी पढ़ें- फणीश्वर नाथ रेणु अमूल्य साहित्यिक धरोहर : डीएम उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.